Headlines

रानियां में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत:अचानक उठा सीने में दर्द, तीन साल की बेटी का पिता, एक साल पहले छोड़ा नशा




सिरसा जिले में रानियां क्षेत्र के गांव थेड़ी मौहर सिंह में एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान डीसी पुत्र बलदेव सिंह फौजी के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और उसकी तीन साल की एक बेटी है। परिजनों ने उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। रानियां थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें थेड़ी मौहर सिंह में एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। परिजनों के अनुसार, मृतक उनके पास ही बैठा था। अचानक उसके सीने में दर्द उठा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। दो साल पहले हुई भाई की मौत ग्रामीणों द्वारा युवक के नशे का आदी होने की बात कहे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों का कहना है कि मृतक ने करीब एक साल पहले नशा छोड़ दिया था और अब वह किसी तरह का नशा नहीं करता था। परिजनों ने हार्ट अटैक को ही मौत का कारण बताया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसके बड़े भाई मेजर की भी कथित रूप से नशे के कारण ही मौत हुई थी। इस मामले में थेड़ी मौहर सिंह के सरपंच निरंजन सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *