Headlines

फर्जी तरीके से बेची 10 डिसमिल जमीन, नहीं दिया पैसा:सरगुजा में फर्जी तरीके से जमीन बिक्री के मामले में FIR दर्ज




अंबिकापुर के गंगापुर में स्थित 10 डिसमिल जमीन का सौदा कर तीन युवकों ने 52 डिसमिल की पावर ऑफ अटार्नी भूमि स्वामी वृद्ध से तैयार करा ली। इसमें से 10 डिसमिल जमीन को युवकों ने बेचकर एक महिला के नाम पर रजिस्ट्री करा दी, लेकिन भू-स्वामि को पैसा नहीं दिया। मामले में शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, गंगापुर निवासी रामरतन मुण्डा (75 वर्ष) ने शिकायत में बताया है कि उसकी भूमि खसरा नंबर 188/3 रकबा में 10 डिसमिल जमीन का सौदा उसके पड़ोसी युवक हर्ष तिर्की ने 30 लाख रुपये में किया। उसने अपने दो साथियों अवधेश तिर्की एवं तरबिनुस एक्का को बुलाकर एग्रीमेंट उनके नाम पर कराया। एक माह में पूरा पैसा देने का वादा किया। फर्जी तरीके से तैयार की पावर ऑफ अटार्नी शिकायत में रामरतन मुंडा ने बताया कि अवधेश तिर्की एवं तरबिनुस एक्का द्वारा अपने नाम पर 10 डिसमिल के स्थान पर पावर आफ एटर्नी 52 डिसमील जमीन का करा लिया गया। उसे बतौर एडवासं एक लाख रुपये दिए गए। आवेकद को 52 डिसमील जमीन का पावर आफ एटर्नी तैयार कराने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसे 22 अप्रैल 2025 को निरस्त करा दिया। 28 अप्रैल 2025 को 10 डिसमील जमीन को अवधेश तिर्की, तरबिनुस एक्का तथा हर्ष तिर्की ने एक महिला
सविता मिंज के नाम पर रजिस्ट्री कर दी गई। जमीन का तय राशि मुताबिक 29 लाख रूपये अभी तक उसे नहीं दिए गए। मामले की शिकायत पर मणिपुर पुलिस ने मामले की जांच की और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हर्ष तिर्की, अवधेश तिर्की एवं तरबिनुस एक्का के खिलाफ धारा 318(4) व 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *