Headlines

रामगढ़ में ब्रेक फेल ट्रक डिवाइडर से टकराया:बलेनो गाड़ी को लिया चपेट में, कार सवार लोग बाल-बाल बचे; सड़क पर लगा जाम




रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी में एक सड़क हादसा हुआ है। रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा एक ब्रेक फेल ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दौरान उसने एक बलेनो गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद वाहन पर लदा लगभग 200 से अधिक बोरी काजू का छिलका सड़क पर बिखर गया। इससे देखते ही देखते सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया, जबकि दूसरी लेन से आवागमन जारी रखा गया। हालांकि, धीरे-धीरे दूसरी लेन पर भी जाम लगने लगा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई और कोई हताहत नहीं हुआ। ब्रेक फेल वाहन की चपेट में आई बलेनो गाड़ी में बैठे लोग दुर्घटना के बाद दूसरी गाड़ी से चले गए, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि यदि ब्रेक फेल वाहन बलेनो गाड़ी के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कड़ी मशक्कत के बाद रामगढ़ पुलिस और रेस्क्यू टीम धीरे-धीरे वाहनों को हटा रही है ताकि यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *