Headlines

रायगढ़ में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत:ड्राइवर मौका पाकर हुआ फरार, देउरमार के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में स्कूटी सवार ग्रामीण की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा छाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम डोंगाभौना निवासी जगरसाय (42) किसी काम से स्कूटी से बोजिया गया था। काम पूरा करने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान देउरमार के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जगरसाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी दी गई है। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाना शुरू कर दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *