Headlines

रायबरेली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा:एक पर नाबालिग को भगाने का आरोप, दूसरा गांजा तस्कर




रायबरेली पुलिस ने शुक्रवार शाम दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। हरचंदपुर और जगतपुर थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पहला मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र से संबंधित है। यहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में आशीष यादव को गिरफ्तार किया। आशीष यादव पुत्र स्व. रामधनी को सोहलिया गांव से पकड़ा है। पीड़िता के बयान के आधार पर आशीष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक प्रवेश तुषार, आरक्षी अरविंद और आरक्षी तेजपाल की टीम शामिल थी। दूसरा मामला जगतपुर थाना पुलिस से जुड़ा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे बृजेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी बृजेश कुमार साहू के पास से 880 ग्राम अवैध गांजा और एक दिव्यांग स्कूटी (UP33 BQ 7050) बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष वागीश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक ऋषिकेश कुमार, आरक्षी प्रमोद कुमार, आरक्षी शिवप्रकाश और रिजर्व आरक्षी मनीष कुमार की टीम शामिल थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *