![]()
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील पटेल पुत्र रामबक्श, निवासी ग्राम फागूपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे महानंदपुर हाजीपुर मार्ग पर संजय नगर तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ नाबालिग की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मां ने लगाया एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने डीह थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सुनील पटेल उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर पिछले करीब एक साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। मां ने जब इस मामले की जानकारी आरोपी के परिजनों को दी तो विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने पीड़िता की मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर डीह पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। संजय नगर तिराहे से पुलिस ने दबोचा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीह पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 15 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महानंदपुर हाजीपुर मार्ग स्थित संजय नगर तिराहे के पास घेराबंदी की और आरोपी सुनील पटेल को गिरफ्तार कर लिया। न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाने में नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज, आरक्षी रोहित और आरक्षी कपिल देव शामिल रहे।
Source link
रायबरेली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मां ने लगाया एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; गिरफ्तार
