रतलाम के महलवाड़ा जैन कॉलोनी सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया से 5 किलो सोने की लूट का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। लूट करने वाली गैंग के बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि, ऑफिशियली पुलिस ने इसका खुलासा अब तक नहीं किया है।
.
बता दें कि गुरुवार रात उज्जैन के बड़नगर से आते समय सराफा व्यापारी के साथ रतलाम के पास रेनमऊ फंटे पर बस में से सोने से भरा बैग छीन कर बदमाश भाग गए थे। व्यापारी ने बैग 5 किलो सोना व 3 लाख रुपए होने की बात पुलिस को बताई थी।
लूट की सूचना पर रात में ही पुलिस अलर्ट हो गई थी। अलग-अलग टीम बनाकर जांच में जुटी। दो दिन की लगातार मेहनत के बाद पुलिस आखिरकार बदमाशों को तलाश लिया। बदमाशों से लूटा गया सोना भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस द्वारा आधिकारिक रूप से इस बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है।

बदमाश इसी बस में से बैग छिनकर भागे थे।
300 ग्राम सोना दोस्त के पास मिला था सराफा व्यापारी ने लूट के बाद अपने पास रखा करीब 300 ग्राम सोना अपने दोस्त विक्की अग्रवाल को बुलाकर धराड़ में दे दिया था। लेकिन व्यापारी ने पुलिस से यह जानकारी छिपाई थी। व्यापारी ने सारा सोना लूटने की कहानी बताई थी।
जांच के दौरान पुलिस को रात में ही पता चला था कि वारदात के बाद सवा 300 ग्राम वजन के गोल्ड बिस्किट्स और गहने अपने दोस्त विक्की अग्रवाल को दिए थे। करीब 50 लाख के इस माल की कीमत भी लूट में जोड़कर बताई थी। पुलिस को गुमराह करने के पीछे की भी जानकारी खुलासे में सामने आएगी।

स्थानीय गैंग होने की संभावना इस लूट में जिले की स्थानीय गैंग के सामने होने की जानकारी आई है। यह भी सामने आया है कि सर्राफा बाजार से जुड़ा एक कर्मचारी भी इसमें शामिल है। लूट की वारदात को अंजाम देने में करीब 5 बदमाशों के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी।
यह भी पढ़ें…
व्यापारी बोला-7.5 करोड़ का सोना छीन ले गए दो बदमाश:जांच में पता लगा-50 लाख के गहने दोस्त को दिए, फर्जी बिल बनवाने की कोशिश की

रतलाम के सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया से 5 किलो सोने की लूट को पुलिस संदिग्ध मान रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चौरड़िया ने वारदात के बाद सवा 300 ग्राम वजन के गोल्ड बिस्किट्स और गहने अपने दोस्त विक्की अग्रवाल को दिए थे। पूरी खबर पढ़िए…
