Headlines

रोहतक की दीपिका ने एशियन गेम्स में धमाल:उज्बेकिस्तान के खिलाफ 8 गोल दागे, बनाया रिकॉर्ड; परिवार में खुशी, बोले-गोल्ड मेडल लक्ष्य




रोहतक जिले के भैंसरू खुर्द गांव की दीपिका सहरावत ने एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में 8 गोल दागे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे दीपिका की कड़ी मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास का नतीजा बताया है। परिवार का कहना है कि दीपिका ने सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और रोहतक जिले का नाम रोशन किया है। एक ही मैच में 8 गोल करने पर परिवार खुश उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दीपिका ने अपनी आक्रामक हॉकी का शानदार प्रदर्शन किया। एक ही मैच में 8 गोल करने की उपलब्धि से उनके परिवार की खुशी दोगुनी हो गई। दीपिका के पिता जगदीश सहरावत और भाई प्रवेश सहरावत ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने बताया कि दीपिका ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की है। ‘परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया’ अभ्यास के दौरान कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद वह कभी पीछे नहीं हटीं। परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। आज उनकी मेहनत का परिणाम पूरी दुनिया के सामने है। दीपिका ने परिवार से बातचीत में बताया कि उनका लक्ष्य सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन तक सीमित नहीं है। भारतीय टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाना उनका सबसे बड़ा मकसद है। ‘एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करेगी टीम’ उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम आगे के मुकाबलों में और मेहनत करेगी। दीपिका ने अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीम के साथियों, कोच और परिवार के सहयोग को भी दिया। दीपिका के परिवार को उम्मीद है कि भारतीय महिला हॉकी टीम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करेगी। परिवार को पूरा विश्वास है कि वह आने वाले मुकाबलों में भी देश के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *