Headlines

लखनऊ में देर रात हुई झमाझम बारिश:सुबह से मौसम साफ, बादलों की गरज चमक के साथ होगी बरसात




लखनऊ में देर रात तक झमाझम बारिश हुई। सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में बादल भी छाए रहेंगे। इस बीच तेज हवाओं के साथ बादलों की गरज चमक के बीच बारिश का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी रहेगा। शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश जारी रही। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी न्यूनतम आर्द्रता 77 फीसदी रही। पूरे दिन में बारिश 13.3 मिलीमीटर हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *