Headlines

ललितपुर में सड़क पर बंधी रस्सी से युवक की मौत:दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी थी, एफआईआर दर्ज




ललितपुर के दैलवारा गांव में सोमवार दोपहर सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसा करीब 1:30 बजे ललितपुर-जखौरा मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास हुआ। दैलवारा निवासी रमेश पुत्र प्यारेलाल बाइक से ललितपुर से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के पास सड़क के दोनों ओर दो ट्रैक्टर खड़े थे। इन ट्रैक्टरों के बीच रस्सी बांधकर लकड़ी लोड की जा रही थी। रमेश बाइक से वहां से गुजरे तो रस्सी उनके गले में फंस गई। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक करीब 10 मीटर दूर जा गिरी। पत्नी ने लगाया शव हटाने का आरोप मृतक की पत्नी रज्जो ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर मौजूद बादाम सिंह लोधी, रच्चू कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, आशीष लोधी, हरी लोधी और कैलाश ने कथित तौर पर रमेश के शव को सड़क किनारे एक पत्थर पर रख दिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से रमेश को दोपहर करीब 3 बजे ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पत्नी की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ FIR मृतक की पत्नी रज्जो की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रात करीब 8 बजे FIR दर्ज की गई। मजदूरी कर परिवार चलाते थे रमेश मृतक के भतीजे करन ने बताया कि रमेश मजदूरी करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *