Headlines

ललितपुर हाईवे पर कपास से भरा ट्रक पलटा:ड्राइवर एक घंटे तक नीचे फंसा रहा, टायर फटने से हादसा




ललितपुर में रविवार शाम करीब 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कपास से भरा ट्रक पलट गया। ग्राम कड़ेसराकलां के पास हुए हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह एक घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा रहा। क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर चालक को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अचानक फटे दो टायर, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक जानकारी के अनुसार ट्रक कपास लेकर नागपुर से हरियाणा की ओर जा रहा था। कड़ेसराकलां के पास अचानक ट्रक के दो टायर फट गए। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक हाईवे पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरी कपास सड़क पर बिखर गई। एक घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा रहा चालक हादसे में पंजाब के फरीदकोट जिले के कार्रवाली निवासी 45 वर्षीय चालक बयंत सिंह ट्रक के नीचे फंस गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शाम 6 बजे क्रेन मशीन की मदद से ट्रक को हटाया गया और चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गयाहै। क्लीनर सुरक्षित, पुलिस ने संभाला मोर्चा हादसे में ट्रक का क्लीनर सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर बचाव कार्य कराया और यातायात व्यवस्था को संभाला। कोतवाली निरीक्षक प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया टायर फटने के कारण ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *