Headlines

लुधियाना के स्कूलों में सोमवार को रहेगी छुट्टी:स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा का ऐलान, DPRO ने ट्वीट कर दी जानकारी




स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजनों के बाद लुधियाना जिले के स्कूली छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर है। सोमवार 17 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पूर्ण रूप से छूटी रहेगी । पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 15 अगस्त के समारोहों के मद्देनजर इस छुट्टी की घोषणा की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर,जिला लोक संपर्क अधिकारी (DPRO) लुधियाना ने ट्वीट कर इस आदेश की आधिकारिक पुष्टि की है। आयोजनों में हिस्सा लेने वाले बच्चों को मिलेगी राहत शनिवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले भर में देशभक्ति से भरे कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन राज्य और जिला स्तरीय समारोहों में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और शानदार प्रस्तुतियां दी थीं। कड़े अभ्यास और मुख्य समारोह की थकान को देखते हुए छात्रों और स्कूल स्टाफ को आराम देने के उद्देश्य से सोमवार को यह विशेष अवकाश घोषित करने का फैसला लिया गया है। सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा आदेश जिला प्रशासन लुधियाना की ओर से साफ किया गया है कि यह आदेश जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी, सहायता प्राप्त (एडेड) और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। DPRO लुधियाना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए आम जनता, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधनों तक यह अहम जानकारी साझा कर दी है ताकि सोमवार सुबह किसी भी छात्र या अभिभावक को परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *