Headlines

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट केस की सुनवाई आज:NIA गवाह और साक्ष्य पेश करेगी, दिलबाग की मेडिकल रिपोर्ट भी आएगी; अदालत सख्त




लुधियाना में पांच साल पहले जिला अदालत परिसर में हुए बम विस्फोट मामले में आज मोहाली स्थित विशेष NIA अदालत में अहम सुनवाई होगी। इस दौरान NIA की ओर से महत्वपूर्ण साक्ष्य और गवाह अदालत में पेश किए जाएंगे। अमृतसर जेल में बंद आरोपी दिलबाग सिंह की मेडिकल रिपोर्ट भी जेल अधीक्षक द्वारा कोर्ट में पेश की जानी है। पिछली सुनवाई के दौरान गवाहों की गैरहाजिरी पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया था। जमानती वारंट जारी होने के बावजूद पेश न होने पर पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट (NBW) जारी किया गया था। वहीं, दूसरे गवाह बलजीत सिंह को 2,000 रुपये के मुचलके के साथ समन जारी किया गया है। उन्हें भी आज अदालत में पेश होना होगा। जांच में यह मामला आतंकी नेटवर्क और सीमा पार से हथियार व विस्फोटक पहुंचाने की साजिश से जुड़ा सामने आया है। NIA के अनुसार, पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से IED पंजाब पहुंचाया गया था और स्थानीय आरोपियों के जरिए इसे अदालत परिसर तक लाया गया। अब जानें से शुरू से लेकर अब तक का मामला:- आरोप तय, ट्रायल का रास्ता साफ जांच और चार्जशीट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 जुलाई 2024 को विशेष NIA अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। इनमें आपराधिक साजिश और आतंकवाद से जुड़े गंभीर आरोप शामिल हैं। इसके बाद मामले में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। चार आरोपियों की संपत्तियां कुर्क 7 जनवरी 2025 को विशेष अदालत के आदेश पर NIA ने मामले में चार आरोपियों की पांच अचल संपत्तियां कुर्क की थीं। इनमें सुरमुख सिंह उर्फ सम्मू, दिलबाग सिंह उर्फ बग्गो, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया और राजनप्रीत सिंह की संपत्तियां शामिल थीं। NIA के मुताबिक, यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क से जुड़ी संपत्तियों के खिलाफ की गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *