Headlines

लुधियाना में आप नेता की गाड़ी रोकने की कोशिश:इनोवा सवारों पर पीछा करने और धमकी देने का आरोप, शिकायत दर्ज




लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के सूफी संत समाज वेलफेयर बोर्ड के जिला इंचार्ज रोकसन सैनी को धमकी देने और उनका पीछा कर गाड़ी रुकवाने की कोशिश का एक गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार रात को हुई इस घटना के समय आप नेता अपने बच्चों के साथ गाड़ी में सवार थे। सैनी ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाकर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रास्ते में घेरने और पीछा करने का आरोप पुलिस को दी गई शिकायत में रोकसन सैनी ने बताया कि शनिवार रात वह अपने बच्चों के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर शृंगार रोड से टिब्बा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध इनोवा कार उनकी गाड़ी के पीछे लग गई।आरोप है कि इनोवा कार में सवार अज्ञात लोगों ने पहले उनकी गाड़ी को बीच रास्ते में जबरन रोकने का प्रयास किया। जब सैनी ने गाड़ी नहीं रोकी, तो आरोपियों ने आक्रामक तरीके से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इनोवा सवार हुड़दंगी टिब्बा रोड पर स्थित सत्संग घर तक लगातार उनकी गाड़ी का पीछा करते रहे, जिससे गाड़ी में मौजूद बच्चे बुरी तरह सहम गए। पुलिस चौकी धरमपुरा में शिकायत दर्ज सत्संग घर के पास जैसे-तैसे बचकर निकलने के बाद रोकसन सैनी ने मामले की गंभीरता और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने थाना डिवीजन नंबर-3 के अंतर्गत आती चौकी धरमपुरा में इस पूरी वारदात की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस की कार्रवाई और जांच मामले के जांच अधिकारी एएसआई (ASI) कश्मीर सिंह ने पुष्टि की है कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हो चुकी है और इसके आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस उक्त मार्ग पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इनोवा कार के नंबर का पता लगाया जा सके। पुलिस यह जांच कर रही है कि कार में कौन लोग सवार थे और आप नेता की गाड़ी को रोकने व पीछा करने के पीछे उनका क्या मकसद था। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *