![]()
लुधियाना के किचलू नगर स्थित बीवीएम (BVM) स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 15 वर्षीय छात्र पर उसकी ही सहपाठी (दूसरे सेक्शन में पढ़ने वाली) छात्रा द्वारा ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में छात्र का दायां गाल बुरी तरह कट गया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसके चेहरे पर 23 टांके लगाए गए हैं। बात बंद करने की रंजिश बनी वजह पीड़ित छात्र के पिता विकास (जो सेनेटरी का काम करते हैं) के अनुसार दोनों के बीच बातचीत को लेकर झगड़ा था उनके बेटे ने छात्रा से बात नहीं करता था। छात्रा लगातार उससे बात करने का दबाव बना रही थी, लेकिन छात्र मना कर रहा था। इसी बात से नाराज छात्रा ने इस वारदात को अंजाम दिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी साजिश घटना वाले दिन छात्र छुट्टी के समय अपने छोटे भाई ,बहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान छात्रा उसके पास आई और उसे बाहर बुलाने लगी। छात्र ने बाहर जाने से साफ मना कर दिया। बस 1 मिनट बात सुनो
छात्रा ने दोबारा मिन्नत का नाटक किया और छात्र को बातों में उलझाकर खड़ी बसों के पीछे ले गई। वहाँ पहुँचते ही छात्रा ने अचानक धारदार ब्लेड निकालकर छात्र के चेहरे पर दे मारा और मौके से फरार हो गई। शिक्षकों ने पहुँचाया अस्पताल,थाने में शिकायत दर्ज घटना के तुरंत बाद खून से लथपथ छात्र को देखकर स्कूल के शिक्षकों के हाथ-पांव फूल गए। शिक्षक फौरन उसे DMC अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उसका इलाज जारी है।
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज देने में आनाकानी कर रहा था,हालांकि फुटेज में छात्रा द्वारा छात्र को बुलाकर ले जाने की बात साफ दिख रही है। इस पूरे मामले में परिजनों की शिकायत पर पीएयू (PAU) थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
लुधियाना में स्कूल में एकतरफा बातचीत में झगड़ा:10वीं के छात्र पर सहपाठी छात्रा ने हमला कर ब्लेड से काटा गाल, आए 23 टांके
