![]()
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) जिला इकाई बेगूसराय की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित बाघा सामुदायिक भवन में हुई। प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला समिति का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष तुषार कांत, महासचिव मनखुश कुमार, उपाध्यक्ष अनामिका भारती और विशाल कुमार, समन्वयक विकास कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, प्रवक्ता कुंदन कुमार, मीडिया प्रभारी नवीन कुमार और सचिव नेहा कुमारी, अंकुश कुमार, मो. अभीलेश एवं नवीन कुमार को बनाया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को धरातल पर मजबूत करने और शिक्षकों की आवाज बुलंद करने में बढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प जताया। शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता बैठक में मुख्य रूप से शिक्षकों के स्थानांतरण, लंबे समय से लंबित एरियर का भुगतान और न्यायसंगत वेतनमान जैसे गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संघ की पहली प्राथमिकता है। बैठक के अंत में संघ को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रखंड स्तर पर जल्द से जल्द कार्यकारी समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ। इ
Source link
विद्यालय अध्यापक संघ जिला समिति का गठन:बेगूसराय में तुषार कांत बने अध्यक्ष, महासचिव की जिम्मेदारी मनखुश को मिली
