![]()
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार दोपहर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। दोपहर करीब 3 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बादली स्टेशन के पास ट्रेन पर पत्थर फेंका। पत्थर लगने से ट्रेन नंबर 12046 के ई-2 कोच में सीट नंबर 31 और 32 के पास लगा शीशा टूट गया। रेलवे के सीटीआई एफआर मीना के अनुसार- शीशा टूटने के बावजूद किसी यात्री को चोट नहीं आई, सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Source link
शताब्दी पर पत्थर फेंके, शीशा टूटा, यात्री सेफ
