![]()
राजधानी के प्रमुख बाजारों में इन दिनों बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और कुछ मिनटों की बिजली कटौती व्यापारियों के लिए नई परेशानी बन गई है। शहर के चौक बाजार, लखेरापुरा, इब्राहिमपुरा, सराफा, आजाद मार्केट, न्यू मार्केट, कोलार मार्केट, 10 नंबर मार्केट सहित कई व्यावसायिक इलाकों में दिनभर कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि कटौती भले कुछ मिनट की हो, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग से ग्राहकों का भरोसा टूटता है। कारोबार प्रभावित होता है। व्यापारी संगठनों ने अब इस मुद्दे को औपचारिक रूप से बिजली कंपनी के सामने उठाने का निर्णय लिया है। जल्द ही विभिन्न बाजार संघों का प्रतिनिधिमंडल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक (जीएम) से मिलकर स्थायी समाधान की मांग करेगा। व्यापारियों ने बताई यह परेशानी सबसे ज्यादा असर इन व्यवस्थाओं पर
कंप्यूटरीकृत बिलिंग और जीएसटी इनवॉइस {यूपीआई, कार्ड और डिजिटल भुगतान {एयर कंडीशनिंग और ग्राहकों का अनुभव {सीसीटीवी एवं सुरक्षा व्यवस्था {रेफ्रिजरेशन और संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरण। फॉल्ट वाले नेटवर्क पर काम शुरू, लोड प्रोफाइल की स्टडी
एसई प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि ट्रिपिंग की शिकायत वाले फीडरों की समीक्षा कराई जा रही है। ओवरलोड, केबल जॉइंट और जर्जर उपकरण जैसी तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए विशेष मेंटेनेंस अभियान चल रहा है। जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर, केबल और जंपर बदले जाएंगे। बाजार क्षेत्रों की लोड प्रोफाइल का भी अध्ययन किया जा रहा है। अधिक ट्रिपिंग से नुकसान
भोपाल की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र और रिटेल कारोबार की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। अधिकांश बाजार अब पूरी तरह डिजिटल भुगतान, कंप्यूटरीकृत बिलिंग और ऑनलाइन ऑर्डर पर निर्भर हैं। ऐसे में लंबे बिजली कट की तुलना में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग अधिक नुकसान पहुंचाती है। -राजेंद्र कोठारी, कारोबारी
Source link
शहर के बाजारों में बढ़ी ट्रिपिंग…:मिनटों की बिजली कटौती से कारोबार हो रहा प्रभावित
