बीए विद्यार्थियों को जल्द विषय आवंटित करने व आईडी कार्ड जारी करने की मांग



सिरोही | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिरोही नगर इकाई ने नगर मंत्री हितेश कुमार नामदेव के नेतृत्व में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय सिरोही के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्रहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग रखी। ज्ञापन में कहा गया कि सीट वृद्धि के जरिए नियमित यूजी में प्रवेश पाने वाले बीए विद्यार्थियों को जल्द विषय आवंटित किए जाएं। छात्र नियमित कक्षाओं में पढ़ाई कर सकें। सभी नियमित विद्यार्थियों के पहचान पत्र भी तुरंत जारी किए जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *