![]()
सोनीपत डिपो की बस के एक ड्राइवर और कंडक्टर को यूपी के शामली में नंगा कर पीटा गया। बस में बैठे एक युवक ने शामली में अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। युवकों ने जबरन बस रुकवार ड्राइवर-कंडक्टर पर हमला कर दिया। उनके कपड़े फाड़ दिए। घायल बस ड्राइवर संदीप का आरोप है कि उन्हें लोहे की रॉड भी मारी गई। छाती पर लाठियों से कई वार किए गए। इस दौरान बस में करीब 70 सवारियां मौजूद थीं। हमलावरों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। इसी दौरान कुछ सवारियों ने हमलावरों में से सावन और हिमांशु नाम के युवकों को दबोच लिया। इसके बाद ड्राइवर ने खिड़की बंद कर वहां से बस दौड़ा दी। सोनीपत आते ही सवारियों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पहले जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद शामली में बस रुकवाई, ड्राइवर-कंडक्टर पीटे ड्राइवर संदीप का कहना है कि सावन ने शामली में कुछ युवकों को बस की लोकेशन भेज दी। बस के शामली पहुंचते ही तीन बाइकों पर आए 8-10 युवकों ने हमला कर दिया। सभी युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर बस में घुस गए। अंदर आते ही उन्होंने मेरे ऊपर हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर संदीप की छाती पर चोट लगी है। उनके शरीर पर कट के कई निशान हैं। हमलावरों ने कंडक्टर के साथ भी मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद हमलावरों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद जैसे ही हमलावर भागने लगे, सवारियों ने दो युवकों को दबोच लिया। ड्राइवर ने भी तुरंत बस दौड़ा दी। युवक बोला- जूते बदल रहा था सावन के साथ पकड़े गए युवक हिमांशु का कहना है कि सावन बस में जूते बदल रहा था। ड्राइवर ने पहले सावन के साथ मारपीट की। इसके बाद हम शामली में उसे लेने आए। हिमांशु ने आगे कहा- हालांकि बस में मारपीट नहीं होनी चाहिए थी। यह गलत था।
Source link
शामली में हरियाणा रोडवेज बस ड्राइवर-कंडक्टर नंगा कर पीटे,VIDEO:युवक ने कहा- बस नहीं जाने दूंगा, लड़के बुला लिए; सवारियों दोनों को पकड़ सोनीपत लाई
