Headlines

शिवहर में SP का जनता दरबार:लोगों की शिकायतें सुनीं, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी




शिवहर में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की शिकायतें सुनीं और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के सख्त निर्देश दिए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें सीधे एसपी के समक्ष रखीं। अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी तथा समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का शीघ्र निष्पादन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस व्यवस्था के प्रति आमजन का भरोसा
जनता दरबार में अपनी बात सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया। उनका मानना था कि इस व्यवस्था से उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व संवाद को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि पुलिस व्यवस्था के प्रति आमजन का भरोसा और बढ़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *