Headlines

श्रीगंगानगर में कांग्रेस ने स्टेट हाईवे जाम किया:जिलाध्यक्ष बोले- छात्रों की मौत का जवाब दे सरकार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा




दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने के विरोध में श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पदमपुर-श्रीगंगानगर स्टेट हाईवे जाम किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व श्रीकरणपुर विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सीसी हेड पर धरना लगाकर बैठ गए। श्रीगंगानगर-पदमपुर स्टेट हाईवे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। हाईवे पर बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई है। जिसके कारण 6 सीसी से श्रीगंगानगर रूट डायवर्ट किया गया है। जिलाध्यक्ष रुपिंदर सिंह कुन्नर ने कहा- केंद्र सरकार छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वाले घोटालों को दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। जंतर मंतर पर लाठीचार्ज और बड़े नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। परेशान छात्रों ने सुसाइड किया है। इसके वाबजूद सरकार छात्रों को पीट रही है। हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखेंगे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि पेपर लीक की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। चक्का जाम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *