Headlines

भिंड में NH-719 पर बस पलटी, एक गंभीर घायल:ड्राइवर को नीद आने से हादसा; बस में 30-35 यात्री थे सवार




भिंड जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर गोहद के पास बुधवार सुबह एक निजी यात्री बस पलट गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जबकि 6-7 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बस पलटते ही मची चीख-पुकार
पुलिस के अनुसार ग्वालियर से सुबह करीब 5:30 बजे निजी बस भिंड होते हुए उत्तर प्रदेश के जालौन के लिए रवाना हुई थी। बस बारहेड़ से आगे गोहद की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने बचाई यात्रियों की जान
हादसा देखते ही हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यात्रियों को बस से बाहर निकालने के साथ ही घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और करीब 6-7 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। एक महिला की हालत गंभीर हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जबकि 6-7 अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को गोहद के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर घायल महिला का उपचार जारी है। पुलिस बोली- चालक को झपकी आने की आशंका
गोहद थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *