Headlines

सड़क मांगी, मिली जेल‎:युवक गिरफ्तार, गांव धरने पर… रोड का काम भी बंद




दिमनी विधानसभा क्षेत्र के जौंहा की गढ़ी में कीचड़ से सनी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे युवक नवनीत तोमर को पुलिस द्वारा रात के अंधेरे में जेल भेजे जाने के बाद गांव में आक्रोश है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को सुबह होते ही पूरा गांव सड़क पर उतर आया और धरने पर बैठ गया। नवनीत की पत्नी प्रियंका तोमर ने कहा, मेरा पति कोई अपराधी नहीं है, हम उनकी जमानत नहीं कराएंगे। पुलिस-प्रशासन पहले यह बताए कि उन्हें किस अपराध में जेल भेजा गया है? इधर, प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण शुरू करने के दावों की पोल भी चौथे दिन ही खुल गई। मौके पर न गिट्टी गिरी और न ही ठेकेदार काम करने पहुंचा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर जौंहा की गढ़ी गांव में चल रहे आंदोलन में अब कांग्रेस भी उतर आई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी जब तक नवनीत को ससम्मान रिहा नहीं किया जाता और मौके पर सड़क निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *