Headlines

सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, कोटपूतली में कचरे के ढेर:10 दिन से नहीं उठा कचरा, महामारी फैलने का खतरा




कोटपूतली शहर में 10 दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण गंदगी के ढेर लग गए है। बारिश के कचरा सड़ गया है और इससे बदबू आने लगी है। निवासियों ने बोला की यदि इसका जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में परिषद के पास केवल 15 सफाई कर्मचारी हैं, जिन्हें काम करने से रोका जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थिति से निपटने के लिए दो-तीन बार पुलिस की सहायता से शहर के कुछ हिस्सों की सफाई करवाई गई है। आज़ाद चौक, तहसील के पीछे, बाला वाला कुआं, बड़ा मंदिर, थाने के सामने मुख्य चौराहे और शहर की तंग गलियों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। इन स्थानों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए हैं। कचरे के ढेर के कारण महामारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *