Headlines

समस्तीपुर में चोरी करने वाले 4 हुए गिरफ्तार:रिहायशी इलाकों में बंद घरों को बनाते थे निशाना, एक यूपी का रहने वाला




समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र में चोरी के मामलों में 4 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरपुर निवासी राजेश पासवान का बेटा गनौर पासवान (23), चकमेहसी क्षेत्र निवासी चंदेश्वर पासवान का बेटा सुनील पासवान (20), गुप्ता चौक गोपालपुर निवासी शिव नारायण पासवान का बेटा पासवान (42) और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी दिलीप मद्धेशिया का बेटा शिवम मद्धेशिया (24) के रूप में हुई है। पिछले कुछ दिनों से नगर थाना क्षेत्र के बंद घरों और रिहायशी इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने छापेमारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की। नेटवर्क की जांच की जा रही है पुलिस अब इनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। साथ ही, चोरी के सामान की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगातार अभियान चलाकर इन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है। सभी का सदर अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *