![]()
सरगुजा के ग्राम रजौटी में रविवार देर शाम गाय की हत्या कर उसका मांस बना रहे दो ग्रामीणों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से गाय का मांस और टांगी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने नगर पंचायत की नीलामी में 500 रुपए में गाय खरीदी थी। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, सीतापुर पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली कि रजौटी के सान्याघुटरी में पांच-छह लोगों ने गाय की हत्या की है और काटकर मांस बना रहे हैं। सूचना पर सीतापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सान्या घुटरी जंगल की घेराबंदी की। तीन आरोपी फरार, दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस को देखते ही गाय काट रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर दो ग्रामीणों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार कुजूर (45) और रंजीत कुजूर (27) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम रजौटी के रहने वाले हैं। वहीं, ग्राम गुरगुमा के विवेक खलखो और दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से टांगी और गाय का मांस बरामद किया है। मौके पर गाय के कटे हुए अवशेष भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। बचा हुआ मांस बेचने को बेचने का प्लान था थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गाय की हत्या करने के बाद उन्होंने मांस आपस में बांट लिया था। बचा हुआ मांस वे बेचने वाले थे। पुलिस ने मामले में धारा 325, 3(5) और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर पंचायत की नीलामी में खरीदी थी गाय रजौटी के सान्याघुटरी में जिस गाय की हत्या की गई, उसे गुरगुमा के विवेक खलखो ने नगर पंचायत सीतापुर की नीलामी में 500 रुपए में खरीदा था। नगर पंचायत ने आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजीहाउस में रखा था। बाद में इन मवेशियों की नीलामी कराई गई। नगर पंचायत ने नीलामी में प्रत्येक मवेशी की कीमत 500 रुपए रखी थी। कम कीमत में स्वस्थ मवेशी मिलने के कारण नगर और आसपास के लोगों ने कई मवेशी खरीद लिए थे। अब नीलामी में खरीदी गई अन्य गायों को भी मारकर उनका मांस बनाने की आशंका जताई जा रही है।
Source link
सरगुजा में गौ हत्या कर बनाया मांस, दो आरोपी गिरफ्तार:तीन अन्य फरार, आरोपियों से जब्त हुआ गौ-मांस, नीलामी में खरीदी थी
