हांसी में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से:पूर्व मंत्री ग्रोवर बोले- मोदी सरकार ने सुरक्षा से समृद्धि तक देश की दिशा बदली




हांसी में आगामी 17 सितंबर से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बूथ, गांव और परिवार स्तर तक जाएंगे। वे जरूरतमंद लोगों की पहचान करके उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की कोशिश करेंगे। ब्लॉक स्तर पर ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम भी होंगे। यह जानकारी सोमवार को भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक विनोद भयाना और जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने दी। मनीष ग्रोवर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुरक्षा, अच्छे शासन, आत्मनिर्भरता और लोगों की भलाई के क्षेत्र में काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना, राम मंदिर बनाना, तीन तलाक पर रोक लगाना और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसे कदम बड़े बदलावों को दिखाते हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी ग्रोवर ने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत, जनधन, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को फायदा मिला है। हरियाणा में भी बिना पर्ची- बिना खर्ची वाली पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। रोहतक-हांसी रेलवे लाइन, आईएमटी, मेडिकल कॉलेज और नहरी पानी जैसी परियोजनाओं से प्रदेश के विकास में तेजी आई है। इस प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी प्रतिभा सुमन, जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा और पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *