Headlines

सिंगर हंसराज रघुवंशी के घर जल्द गूंजेगी किलकारी,:सावन में चंडीगढ़ में हुई गोद भराई, कपल ने वीडियो शेयर कर खुशखबरी दी फैंस को




‘मेरा भोला है भंडारी’ फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। वह और उनकी पत्नी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सावन के पवित्र महीने में अपने बेबी शॉवर यानी गोद भराई समारोह का खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने इस संबंधी अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर वीडियो शेयर की। साथ ही लिखा है-बहुत बहुत धन्यवाद भोलेनाथ जी । बेबी शॉवर समारोह चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस दौरान परिवार और करीबी लोग भी मौजूद रहे। वीडियो में कपल खुशी के इस खास पल को सेलिब्रेट करता नजर आया। हंसराज रघुवंशी अपने परिवार के साथ जीरकपुर में रहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *