Headlines

सिरसा में खेत में काम करते व्यक्ति की मौत:पानी लगाते समय गिरकर बेहोश हुआ, 3 बच्चों का पिता था




सिरसा जिले के गांव जोतांवाली में खेत में काम करते समय एक व्यक्ति की अचानक गिरने से मौत हो गई। सोमवार को पानी लगाते समय पाइप बदलते वक्त वह बेहोश होकर गिर गया था। खेत मालिक उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव जोतांवाली निवासी 49 वर्षीय प्रेम कुमार पुत्र हेतराम के रूप में हुई है। प्रेम कुमार पिछले कई वर्षों से रजनीश कुमार के खेत में मजदूरी कर रहा था। खेत में गिरकर हुआ बेहोश मृतक के भाई इंद्राज ने बताया कि सोमवार को प्रेम कुमार रोजाना की तरह खेत में काम करने गया था। खेत में पानी लगाते हुए वह पाइप बदल रहा था, तभी अचानक पीछे की ओर गिरकर बेहोश हो गया। पास में काम कर रहे एक अन्य युवक ने उसे संभाला और खेत मालिक को सूचना दी। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजनों के अनुसार, खेत मालिक अपने वाहन से प्रेम कुमार को शहर के एक निजी अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए उपमंडल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 3 बच्चों का पिता था सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई इंद्राज के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *