Headlines

सिरसा में संघर्ष मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार:युवती से अभद्रता, बाइक में तोड़फोड़, दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई




सिरसा जिले में चौकी गोरीवाला पुलिस ने गांव कालुआना में हुए संघर्ष के कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है तथा घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर गहनता से जांच जारी है। 29 जुलाई 2026 को गांव कालुआना में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग शिकायतें दर्ज कीं। इन शिकायतों पर जांच शुरू की गई और अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडे व अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। युवती के साथ अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर मारपीट पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक, पक्ष की शिकायत में आरोप लगाया गया था कि युवती के साथ अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर मारपीट की गई, जिसमें कई व्यक्तियों को चोटें आईं। बाद में देर रात शिकायतकर्ता पक्ष के साथ दोबारा मारपीट करने और बाइकों में तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया गया। इस संबंध में थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर नरेंद्र, रणजीत और रजत नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुरानी रंजिश में दुकान के बाहर बोला हमला वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत में आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों ने किरयाना दुकान के बाहर हमला कर शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। इस संबंध में भी थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया है। इस मामले में राजेंद्र कुमार, रवि और विकास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डबवाली पुलिस का कहना है कि कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी विवाद का समाधान हिंसा नहीं, बल्कि कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए। डबवाली पुलिस प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य आधारित कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *