Headlines

सीधी में मूसलाधार बारिश से 104 करोड़ की सड़क बही:खैरा-डिठौरा मार्ग क्षतिग्रस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा; 6 महीने पहले बनी थी




सीधी जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। रामपुर नैकिन जनपद में 104 करोड़ रुपए की लागत से बनी नई सड़क पहली ही बारिश में कटकर बह गई। इसके अलावा पहाड़ों से मलबे के साथ पत्थर गिरने से कई मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं। 6 महीने पहले बनी सड़क पानी में बही खैरा-डिठौरा मार्ग पर बारिश के तेज बहाव में नवनिर्मित सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया। करीब छह महीने पहले 104 करोड़ की लागत से बनी इस सड़क पर जल निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई थीं। नाली न होने से पहली ही बारिश में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भंवरसेन पहाड़ मार्ग पर हुआ भूस्खलन खड्डी अंचल के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले भंवरसेन पहाड़ मार्ग पर पहाड़ से मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। मार्ग बंद होने से रीवा, सतना और रामपुर नैकिन के बीच चलने वाली दर्जनभर से ज्यादा रात्रिकालीन बसों का संचालन ठप हो गया है। 30 किलोमीटर का सफर फिर हुआ लंबा स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग के निर्माण से रामपुर नैकिन तक की दूरी लगभग 30 किलोमीटर कम हो गई थी। सड़क टूटने से अब ग्रामीणों को फिर से लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। बारिश के कारण किसानों की धान की नर्सरी और अरहर की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने शुरू कराया मरम्मत का काम रामपुर नैकिन के तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जल निकासी का इंतजाम कराया गया है। प्रभावित मार्ग पर आवागमन बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *