![]()
सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के बीच मंगलवार को धमाका हुआ है। यह ब्लास्ट उस होटल के पास हुआ है, जहां मैक्रों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। मैक्रों सोमवार को दमिश्क पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों ने एक साथ कई धमाकों की आवाज सुनी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में इलाके से धुआं भी उठता देखा गया। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मैक्रों, बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद दमिश्क का दौरा करने वाले यूरोपीय संघ (EU) के पहले बड़े नेता हैं। धमाके से जुड़ी 3 फुटेज… मैक्रों के काफिले तक धमाके की आवाज नहीं पहुंची फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी पैलेस ने बताया कि धमाके मैक्रों के ठहरने वाले होटल के पास हुए, लेकिन राष्ट्रपति के काफिले तक उनकी आवाज नहीं पहुंची। मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और घटना के बाद भी उन्होंने अपना तय कार्यक्रम जारी रखा। मैक्रों बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद वह सीरिया का दौरा करने वाले पहले बड़े यूरोपीय नेता बन गए हैं। सोमवार को दमिश्क एयरपोर्ट पर सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मैक्रों ने राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक उमय्यद मस्जिद का भी दौरा किया। मैक्रों के दौरे में सीरिया के पुनर्निर्माण, विदेशी निवेश, सुरक्षा सहयोग और आतंकवाद विरोधी अभियान प्रमुख एजेंडा हैं। दोनों देशों के बीच बुनियादी ढांचे, वित्त और ऊर्जा क्षेत्र में कई समझौतों पर भी चर्चा हो रही है।
कुछ दिन पहले भी हुआ था धमाका 3 जुलाई को भी दमिश्क के पैलेस ऑफ जस्टिस के पास एक कैफे में बम धमाका हुआ था। इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे। दमिश्क के गवर्नर माहेर मरवान इदलिबी ने बताया था कि कैफे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाया गया था। मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा था कि कुछ तत्व देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि इस हमले को किसी आतंकी संगठन से नहीं जोड़ा गया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है….
Source link
सीरिया में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के दौरे के बीच धमाका:जिस होटल में ठहरे थे उसके पास ब्लास्ट, इलाके में घेराबंदी की गई
