Headlines

सीवान में गांधी जयंती पर नशामुक्ति और स्वच्छता का संकल्प:तितिरा पंचायत में विशेष आमसभा, बाल विवाह रोकने और जल संरक्षण पर जोर




सीवान के जीरादेई प्रखंड की तितिरा पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष आमसभा आयोजित की गई। इसमें जीविका दीदियों, लखपति दीदियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी आगत अतिथियों और लोगों का स्वागत प्राचार्य सह शोधार्थी डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने किया। मुखिया नूर सबा खातून ने अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत किया। मुखिया की अध्यक्षता में हुई आमसभा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। नशामुक्त समाज के निर्माण की दिलाई शपथ केंद्रीय सचिव सर्वोदय कुमार ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान करते हुए उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। बाल विवाह रोकने और जल संरक्षण पर जोर
उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह ने बाल विवाह की रोकथाम, जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। जल संरक्षण और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील करते हुए उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत हुआ पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पंचायत में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। पंचायत की विकास योजनाओं पर भी हुई चर्चा बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने 16वें वित्त आयोग, सप्तम एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग, वीबी-जी राम जी योजना, एसबीएम और एलएसबीए समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत के विकास में आमसभा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुखिया पति नबाब अंसारी ने आमसभा के माध्यम से तितिरा पंचायत में प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी दी। बाल संरक्षण योजनाओं को लेकर किया जागरूक बाल संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के संरक्षण और विभागीय योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सिवान डीपीआरओ, सीओ अमजल अंसारी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरुण कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, जीविका दीदियां, लखपति दीदियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *