Headlines

कोरबा में कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा:गुरमा की घटना, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी




कोरबा के ग्राम पंचायत गुरमा में घर के पास बाड़ी में बने कुएं से पानी निकालते समय अचानक कुआं करीब 15 फीट नीचे धंस गया। इसकी चपेट में आने से 55 साल के ग्रामीण सोनसाय मंझवार मलबे में दब गए। घटना को 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। घटना 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सोनसाय अपने घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। सोनसाय मलबे के साथ कुएं के अंदर दब गए। बताया गया है कि यह कुआं साल 2017 में सरकारी योजना के तहत बनाया गया था। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण घटना के समय परिजनों की नजर कुएं की ओर गई तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सोनसाय को निकालने की कोशिश की, लेकिन कुआं गहरा होने और काफी मिट्टी जमा होने के कारण उन्हें नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। दो JCB से चल रहा रेस्क्यू सूचना मिलते ही श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के लिए कुएं के आसपास घेरा बना दिया और लोगों को दूर रहने की हिदायत दी। जिला प्रशासन ने भी तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। मौके पर दो JCB मशीनों से लगातार मलबा हटाया जा रहा है। इसके अलावा HDRF बिलासपुर और जिला आपदा मोचन बल, नगर सेना कोरबा की टीम भी रेस्क्यू में जुटी हुई है। 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग घटना के बाद से लगातार मलबा हटाकर सोनसाय की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू टीम काफी मशक्कत कर रही है, लेकिन अब तक ग्रामीण का कोई सुराग नहीं मिला है। हादसे के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे हुए हैं। पुलिस लोगों को कुएं के पास जाने से रोक रही है। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *