![]()
कोडरमा के सैनिक स्कूल तिलैया में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 खत्म हो गई। 19 सितंबर को शुरू हुई इस प्रतियोगिता का बुधवार को एक खास कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 5 दिनों तक चली। इसमें बिहार, झारखंड और बंगाल के आठ सैनिक स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों के बीच वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, क्विज और डिबेट के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल तिलैया ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं, सैनिक स्कूल गोपालगंज की टीम उपविजेता रही। सैनिक स्कूल तिलैया के प्रिंसिपल कर्नल एस मोहन राव एस ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। सैनिक स्कूल तिलैया के खिलाड़ियों ने खुशी जताई समापन कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग स्कूलों से आए कैडेटों ने शानदार मार्च पास्ट निकाला। ओवरऑल चैंपियन बनने के बाद सैनिक स्कूल तिलैया के खिलाड़ियों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत से उनकी टीम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी है और उन्हें इस पर गर्व है। कैडेटों ने यह भी बताया कि 5 दिनों की इस प्रतियोगिता में उन्हें अलग-अलग राज्यों और स्कूलों के खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिला। इससे उन्हें वहां की संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिला। सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल एस मोहन राव आर ने बताया कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत 4 साल पहले रक्षा मंत्रालय के तहत चलाई जा रही सैनिक स्कूल सोसायटी ने की थी। इस बार आयोजन की जिम्मेदारी सैनिक स्कूल तिलैया को मिली थी, जिसे सफलता से पूरा किया गया है। इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
Source link
सैनिक स्कूल तिलैया बना राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का चैंपियन:पांच दिन चली प्रतियोगिता, बिहार-झारखंड-बंगाल के 8 स्कूलों ने लिया हिस्सा
