Headlines

स्पाइसजेट की 2 दुबई फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट:दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का प्रदर्शन, करीब 200 लोग टर्मिनल के अंदर जमीन पर बैठे




स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। देरी से परेशान करीब 200 यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में प्रदर्शन किया। यात्री सोमवार शाम से अलग-अलग जगहों पर बैठकर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। दोनों फ्लाइट का शेड्यूल कई बार बदला गया। SG 5111 को सोमवार सुबह और SG 5105 को शाम में दुबई के लिए रवाना होना था। लेकिन दोनों फ्लाइट मंगलवार दोपहर तक उड़ान नहीं भर सकीं। एक विमान ग्राउंडेड होने से फ्लाइट लेट स्पाइसजेट के मुताबिक, एक विमान ग्राउंडेड होने के बाद ऑपरेशनल कारणों से दोनों फ्लाइट में देरी हुई। एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की असुविधा कम करने की पूरी कोशिश की जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी यात्रियों के प्रदर्शन का मामला स्पाइसजेट के के सामने उठाया। हाल में बढ़ी हैं स्पाइसजेट की मुश्किलें स्पाइसजेट को हाल के समय में वित्तीय और ऑपरेशनल स्तर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा था कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विमानन नियामक DGCA स्पाइसजेट की वित्तीय स्थिति और ऑपरेशन पर करीबी नजर रख रहे हैं। यह खबर लगातार अपडेड की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *