Headlines

स्वागत से पहले BJP कार्यकर्ता भिड़े, VIDEO:देवरिया में ड्राइवरों के विवाद में चले लाठी-डंडे, सुरक्षाकर्मियों ने कराया बीच-बचाव




देवरिया में भाजपा के कार्यक्रम से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के सामने आ गए। मौके पर कुछ देर तक धक्का-मुक्की और हाथापाई होती रही। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व सांसद के चालक को कुछ लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटा। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया सामने आया है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और एक व्यक्ति को घेरकर पीटने जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। मारपीट शुरू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। देखें 2 तस्वीरें… जानें पूरा मामला… भाजपा के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी देवरिया जा रहे थे। उनके स्वागत के लिए पार्टी खरोह चौराहे पर जुटे थे। अलग-अलग नेताओं और पदाधिकारियों के समर्थक भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान सलेमपुर के पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा और लार के भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह के ड्राइवरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों में कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और आसपास मौजूद समर्थक भी इसमें शामिल हो गए। लाठी-डंडों से पिटाई का दावा हालांकि कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बताया जा रहा है कि घटना के समय भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी आसपास मौजूद थे। अचानक हुई मारपीट के बाद कार्यक्रम स्थल पर जुटे लोगों में भी हलचल मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई लोग आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद वह खुद को बचाते हुए वहां से भागता दिखाई देता है। हालांकि वीडियो में दिख रही पूरी घटना और मारपीट की वजह की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। BJP नेता बोलने से बच रहे, पुलिस की कार्रवाई पर नजर घटना के बाद भाजपा के बड़े पदाधिकारी फिलहाल इस मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। विवाद आखिर किस बात से शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसको लेकर भी आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से भी किसी कार्रवाई या आधिकारिक बयान की जानकारी सामने नहीं आई है। अब पूरे मामले पर नजर इस बात पर है कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और भाजपा संगठन इस अंदरूनी विवाद पर क्या रुख अपनाता है। ——————————————-ये खबर भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं: साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। महिलाएं 3 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। महिला के जा रहे पुरुष को भी यह सुविधा मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *