Headlines

हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे ने सुसाइड किया:चंडीगढ़ में फार्म हाउस पर खुद को गोली मारी; कुरुक्षेत्र में सरपंच रह चुके




हरियाणा के पूर्व मंत्री स्व. जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित फार्म हाउस पर खुद को गोली मारी। गगनजोत आज सुबह ही चंडीगढ़ गए थे। इसके बाद फार्म हाउस में गोली चलने की घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गगनजोत 2014 में कुरुक्षेत्र के गुमथाला गढ़ू गांव से सरपंच बने थे। उनके पिता जसविंदर संधू पिहोवा से चार बार विधायक रहे। ओपी चौटाला की सरकार में उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया था। साल 2019 में लीवर कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था। पिहोवा से चार बार विधायक रहे जसविंदर संधू गगनजोत के पिता जसविंदर सिंह संधू हरियाणा की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत जमीनी स्तर से हुई थी। साल 1987 में चौधरी देवीलाल की सरकार के दौरान वे अपने गांव गुमथला गढ़ू के सरपंच चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखा और साल 1991 में लोकदल के टिकट पर पहली बार पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 1996 में लगातार दूसरी बार भी विधायक चुने गए। जसविंदर सिंह संधू के राजनीतिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव साल 2000 में आया, जब वे तीसरी बार विधायक बने और उन्हें ओमप्रकाश चौटाला सरकार में कृषि मंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, साल 2005 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी हरमोहिंदर सिंह चट्ठा से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, साल 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर पिहोवा सीट से जोरदार वापसी की और चौथी बार विधायक चुने गए। इस दौरान उन्हें लीवर कैंसर हो गया। 19 जनवरी 2019 को उनका निधन हो गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *