Headlines

हरियाणा के 12 जिलों में आज बारिश के आसार:दो दिन तक मानसून पर रहेगा ब्रेक, बादल छाए रहेंगे, 14 से फिर बदलेगा मौसम




हरियाणा में मानसून की गतिविधियों में दो दिन तक कमी बनी रहेगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं कल भी बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी और केवल कुछ ही स्थानों पर छिटपुट बौछारें गिरेंगी। हालांकि, 14 और 15 अगस्त को मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अच्छी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी और भिवानी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। किसानों के लिए सलाह
हवा में नमी और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कपास और धान की फसलों में अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था रखने और कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर ही छिड़काव करने की सलाह दी है। जानिए, कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान… अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट : हरियाणा में औसतन अधिकतम तापमान में 1.6°C की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4°C नीचे बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पलवल में 33.5°C दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरसा में 33.2°C, भिवानी में 33.0°C और हिसार में 32.5°C तापमान रहा। वहीं गुरुग्राम में 29.0°C और यमुनानगर में 28.1°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब पहुंचा : हरियाणा में औसतन न्यूनतम तापमान में 0.8°C की मामूली गिरावट आई है, हालांकि राज्य में रातों का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 25.5°C दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त गुरुग्राम में 25.8°C, कैथल व करनाल में 25.9°C, नारनौल में 26.0°C और रेवाड़ी में 26.3°C न्यूनतम तापमान रहा। दूसरी ओर, फरीदाबाद में 28.3°C और नूंह में 28.2°C के साथ रातों में थोड़ी गर्माहट महसूस की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *