Headlines

हरियाणा में 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा मानदेय:करना होगा 100 घंटे काम, फतेहाबाद में बनेगा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर




हरियाणा सरकार ने CET पास बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक नवंबर 2026 से CET पास युवाओं को सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। जिन युवाओं को CET पास करने के दो वर्ष बाद भी रोजगार नहीं मिलेगा, उन्हें योजना के तहत आर्थिक सहायता के साथ 100 घंटे का कार्य भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार के सर्वे में प्रदेश में 5 लाख 40 हजार 428 CET पास युवा चिन्हित हुए हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री बुधवार को विकसित भारत विजन-2047 के तहत रोजगार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को देश के टॉप-10 राज्यों में स्थान मिला है और इसके माध्यम से अब तक 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। फतेहाबाद को मिली बड़ी सौगात मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह सेंटर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होगा और आधुनिक कौशल प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके अलावा फतेहाबाद, सुल्तानपुर और अन्तेड़ी में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। AI और नई तकनीक पर रहेगा फोकस सरकार ने प्रदेश में कौशल विकास को नई तकनीकों से जोड़ने की रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचकूला और गुरुग्राम में AI हब विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही 2 लाख युवाओं को हार्ड स्किल प्रशिक्षण दिया जाएगा। करनाल, पंचकूला और पानीपत में AI, रोबोटिक्स और ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिन पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि AI आधारित पोर्टल विकसित किया जाए, जिसमें ITI और स्किल डेवलपमेंट से जुड़ा पूरा डाटा उपलब्ध हो, ताकि उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित युवाओं की पहचान और नियुक्ति आसानी से हो सके। ITI नेटवर्क का होगा विस्तार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी मौजूदा ITI का आधुनिकीकरण किया जाएगा। प्रत्येक जिले में मॉडल ITI स्थापित करने की योजना है, जबकि हर ब्लॉक तक ITI पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में प्रदेश के 143 ब्लॉकों में से 117 ब्लॉकों में ITI संचालित हैं। नई ITI चरखी दादरी के झोझू कलां, कारीरूपा और रणकौली, जिंद के पिल्लूखेड़ा में खोली जाएंगी। वहीं नारनौल महिला ITI का नवीनीकरण होगा तथा बरवाला (पंचकूला), बसंतपुर और नलवी खुर्द (कुरुक्षेत्र) में नई ITI का निर्माण किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *