Headlines

हर्ष के छोटे भाई पर यौन शोषण का मामला दर्ज:नाबालिग को किया गर्भवती,बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के बाद हुआ केस दर्ज, एनकाउंटर में मारे गए आरोपी का है का छोटा




करनाल जिला के नीलोखेड़ी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह आरोपी बीरू हत्याकांड से जुड़े हर्ष का छोटा भाई बताया जा रहा है, हर्ष पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। जिसके लिए न्याय मांगने के लिए पूरा समाज सड़कों पर उतरा था। बाल कल्याण समिति करनाल की सदस्य की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को डराकर एक फैक्टरी में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है। गुप्त सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति की टीम पहुंची घर
शिकायत के अनुसार बीती 16 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बच्ची गर्भवती है। सूचना मिलने के बाद टीम नीलोखेड़ी स्थित बच्ची के घर पहुंची। वहां उसके जन्म प्रमाण पत्र की जांच की गई, जिसमें उसकी उम्र 16 वर्ष पाई गई। माता-पिता ने बताया कि उन्हें चार दिन पहले ही बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। मार्च में हुई दोस्ती, जून में मिलने के लिए बुलाने का आरोप
बच्ची से बातचीत में उसने बताया कि मार्च 2026 में उसकी अविषेश से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि जून 2026 में अविषेश ने उसे तरावड़ी बुलाया और धमकी दी कि यदि वह नहीं आई तो उसके भाई को मरवा देगा। डर के कारण वह उससे मिलने गई। इसके बाद आरोपी उसे एक फैक्टरी में ले गया, जहां शादी का झूठा झांसा देकर दो बार यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया। घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
शिकायत के मुताबिक घटना के बाद आरोपी नाबालिग को तरावड़ी में छोड़कर चला गया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे और उसके भाई को जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने करीब चार-पांच दिन तक उससे बातचीत की और फिर उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया। नाबालिग को उस समय अपने गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। उल्टी और चक्कर आने पर भी बीमारी समझती रही बच्ची
नाबालिग ने बताया कि अगले महीने उसे उल्टी और चक्कर आने लगे। उसने इसे बीमारी समझा। इस दौरान उसने अपनी मां से माहवारी नहीं आने की बात नहीं बताई। बीती 14 सितंबर को मां को शक हुआ तो उन्होंने घर पर ही गर्भावस्था जांच की, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद बच्ची ने मां को अविषेश के बारे में पूरी जानकारी दी। आरोपी और उसके भाई ने आरोप से किया इनकार
शिकायत के अनुसार इसके बाद बच्ची की मां ने अविषेश और उसके भाई से बात की तथा बेटी के साथ गलत होने की जानकारी दी। आरोप है कि दोनों ने कहा कि उन्हें नहीं पता बच्चा किसका है और अविषेश को झूठा फंसाया जा रहा है। महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी जाएगी जांच
बाल कल्याण समिति की सदस्य सुमन ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर नाबालिग को न्याय दिलाने का अनुरोध किया। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 16 सितंबर को मामला दर्ज किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। चूंकि मामला महिला के विरुद्ध अपराध से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच एसआई मंजीत कौर को सौंपी गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *