Headlines

101 दीपों से जगमगाया बिरकोनी आंगनबाड़ी केंद्र




बिरकोनी| ग्राम बिरकोनी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 में वार्ड 20 की महिलाओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 101 दीप जलाकर सहभागिता की। कार्यकर्ता चित्ररेखा निषाद ने आशीर्वाद का दीया जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महिलाओं और युवतियों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यकर्ता ने सभी को स्वच्छता ही संकल्प की शपथ दिलाई, जिस पर महिलाओं ने उत्साह के साथ नारे लगाए। कार्यक्रम में विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़कर देश की प्रगति, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सहायिका सुनीता निषाद सहित सूरजा बेहरा, नेहा, कल्याणी, लोकेश्वरी, मधु, चंद्रकला, गोदावरी साहू, हेमलता, रेमू साहू, पायल, कुमारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *