Headlines

हांसी में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:कब्रिस्तान के पास बेच रहा था; सूचना पर पुलिस ने की रेड




हरियाणा के हांसी में सीआईए-1 की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए-1 की टीम हांसी-राजू रोड स्थित साईं कॉलोनी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साईं कॉलोनी निवासी अमन उर्फ बारु पुत्र सतीश कुमार हांसी कब्रिस्तान के पास हेरोइन बेचने के इरादे से ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। नियमानुसार, आरोपी को उसके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई और फिर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नेटवर्क की तलाश में जुटी टीम पूछताछ के दौरान, पुलिस ने आरोपी से बरामद हेरोइन के स्रोत, उसके सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हेरोइन कहां से प्राप्त करता था और किन-किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस थाना शहर हांसी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *