![]()
हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के महरारा गांव में एक युवक की कल बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा निवासी 30 वर्षीय अवधेश पुत्र सुरेश चंद्र के रूप में हुई है, जो बेलदारी का काम करता था। यह घटना कल रात गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, रात में अवधेश के घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आज सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की पहचान की। अवधेश अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।
Source link
हाथरस में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:परिजन रात भर करते रहे तलाश, सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की
