Headlines

हार्डवेयर दुकानदार हत्याकांड में चचेरा भाई-चाचा अरेस्ट:जमीन और हत्या के प्रतिशोध में वारदात को दिया अंजाम; बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे




आरा के नावादा खाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अपराधियों ने हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इस मामले का पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पटीदार के बीच भूमि विवाद और पांच साल पूर्व घटित रामनाथ हत्याकांड को लेकर उपजे प्रतिशोध की बात सामने आई है। मृतक दुकानदार की पहचान उपेंद्र सिंह (36) के रूप में हुई है। चाचा ने लाइनर की भूमिका निभाई इस आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर संदेश थाना क्षेत्र के बड़िहां गांव से मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार सिंह उर्फ एमपी और चाचा विजय सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल, दो मैगजीन और सात कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राजेश ने साथी के साथ मिलकर गोली मारी है, जबकि उसके चाचा ने लाइनर की भूमिका निभाई थी। घटना में शामिल एक अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पटीदार से चल रहा है जमीन विवाद उपेंद्र की मां पांचो देवी ने बताया कि पटीदार और भतीजे से दस कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वो लोग कई बार धमकी भी दे चुके हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद हमलोग अस्पताल पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पांचो देवी ने यह भी बताया कि चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव के रहने वाले अजय नामक व्यक्ति ने दुकान से करीब 50 हजार का सामान दिया था। पेमेंट नहीं किया था, बकाया मांगने पर टालमटोल कर रहा था। मृतक अपने दो भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां पांचो देवी, पत्नी ममता देवी, दो बेटे आयन, रितविक है। छोटा भाई सत्येंद्र कुमार सिंह आर्मी जवान है और वर्तमान में राजस्थान के गंगानगर में कार्यरत हैं। बाइक से पहुंचे थे तीन बदमाश स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन बदमाश बाइक से आए और आगे से दुकानदार को घेर लिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। उपेंद्र सिंह बहीरो में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। SDPO ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *