अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेठी के रामलीला मैदान में आज से 10 दिन की रामलीला शुरू हो रही है। इस बार फिल्म ‘हनुमान अंश’ में राधेश्याम का किरदार निभाने वाले कलाकार गौतम त्रिपाठी लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।लक्ष्मण के किरदार को देखने के लिए लोगो मे खासा उत्त्साह है।
रामलीला का मंचन प्रयागराज से आए कलाकार करेंगे। इसका आयोजन रामलीला समिति कर रही है, जिसके अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि हैं। उनकी अध्यक्षता में यह पहली बार इतने बड़े स्तर पर हो रहा है। रामलीला मैदान में 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था वाला पंडाल लगाया गया है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और कारीगर मंच को अंतिम रूप दे रहे हैं।
आतिशबाजी और खास कार्यक्रम भी होंगे
रामलीला हर दिन शाम को होगी और दशहरे पर रावण वध के साथ खत्म होगी। रावण वध के दिन आतिशबाजी और खास कार्यक्रम भी होंगे। समिति के सदस्य नितिन अग्रवाल, सूरज जायसवाल, राजेश अग्रहरि और फूलचन्द्र कसौधन,हरिकेश श्रीवास्तव, अंकुर अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी तैयारियों में लगे हैं।

