![]()
हिमाचल प्रदेश में आज (सोमवार) से मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, गैर-जरूरी यात्राएं टालने तथा मौसम की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की आशंका जताई गई है। 20 जुलाई को 5 जिले चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हमीरपुर, ऊना, शिमला, सोलन और कुल्लू जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। राज्य के अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। कल 5 जिलों में रेड अलर्ट 21 जुलाई को भी मौसम का कहर जारी रहने की संभावना है। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट रहेगा। जबकि ऊना, हमीरपुर और शिमला जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी 22 जुलाई को मौसम में कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। इस दिन चंबा और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। चार में आज सभी शिक्षण संस्थान भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और चंबा में जिला प्रशासन ने आज सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। मानसून सीजन में नॉर्मल से 16% कम बारिश इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 19 जुलाई तक सामान्य तौर पर 247.1 मिमी वर्षा होती है, जबकि इस बार केवल 207.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिला स्तर पर हमीरपुर में 47 प्रतिशत, लाहौल-स्पीति में 46 प्रतिशत, बिलासपुर में 31 प्रतिशत, मंडी में 29 प्रतिशत और कांगड़ा में 12 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण जलभराव, नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है। बारिश के बाद तापमान में कमी प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चंबा के अधिकतम तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 7.6 डिग्री की कमी आई है।
Source link
हिमाचल में आज और कल भारी बारिश का रेड-अलर्ट:फ्लैश फ्लड-लैंडस्लाइड का खतरा, सतर्क रहने की एडवाइजरी, 4 जिलों में स्कूल बंद
