Headlines

हिमाचल में आज से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट:मानसून में करोड़ों की संपत्ति को नुकसान; सड़कें, बिजली-पानी की योजनाएं प्रभावित




भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) शिमला ने हिमाचल प्रदेश में आज 12 जुलाई से अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 12 से 14 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इस मानसून में अब तक करोड़ों रुपये की सार्वजनिक और निजी संपत्ति का नुकसान हो चुका है, जिसके मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 12 जुलाई को कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 13 जुलाई को मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में, जबकि 14 जुलाई को मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 15 जुलाई के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस मानसून के दौरान प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने पहले ही भारी तबाही मचाई है। कई जिलों में बादल फटने, भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और सड़कें धंसने की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सैकड़ों सड़कें, बिजली-पानी की योजनाएं, घर, पुल और कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हुए हैं। राज्य सरकार के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, अब तक सैकड़ों करोड़ रुपये की सार्वजनिक और निजी संपत्ति का नुकसान हो चुका है। यातायात बाधित होने की संभावना मौसम विभाग ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा गिरने और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बनी रहेगी। फिसलन भरी सड़कों के कारण दुर्घटनाएं और यातायात बाधित होने की संभावना है। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *