Headlines

हिमाचल में ट्रक-कार में टक्कर, शिमला के युवक की मौत:3 व्यक्ति घायल, करछम डैम के पास हादसा; गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त




किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर करछम डैम के समीप मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पुलिस थाना टापरी क्षेत्र में उस समय हुआ, जब एक ऑल्टो कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में नीजू राम (34) पुत्र केन राम निवासी गांव गौरा तहसील रामपुर शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अशोक कुमार (45) पुत्र मनसुआ, निवासी गांव कोठी (कल्पा), जिला किन्नौर, यशपाल नेगी (50) पुत्र स्वर्गीय यंगदास, निवासी ब्रेलिंगी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर तथा साहिल, निवासी सराहन, तहसील रामपुर, जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही टापरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए संजीवनी अस्पताल, छोल्टू (शोल्टू) पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आज होगा मृतक के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल टक्कर के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर दुर्घटना की वास्तविक वजह जानने में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *